फरियादी को मिल रही धमकी, डर के साये में जी रहा परिवार

आरोपी के गिरफ्तारी एवं सुरक्षा के लिए रीवा एसपी से पीड़ित शिक्षक ने लगाई गुहार।

जनेह त्योंथर। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के जनेह थाना अन्तर्गत सूती गांव से मामला सामने आया है जहा पर फरियादी शिक्षक रामलाल सिह पिता कालिन्दी सिह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सोहर्वा तरौधा टोला थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. के साथ दिनांक 25/10/26 को शाम 05 बजे दीपक तिवारी उर्फ बबलू पिता प्रेमसखा तिवारी निवासी ग्राम सोहरवा पुरानी रंजिश को लेकर घर के दुकान में फरियादी के साथ मां बहिन की गाली देते हुए लाठी से प्रहार कर दिया।


लाठी के प्रहार से रामलाल सिंह के दाहिना पैर  और बाई उंगली टूट गयी तथा जाते जाते आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दिया है जिसका प्राथमिक इलाज सीएलएस अस्पताल शंकरगढ़ में हुआ है इसके बाद पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिनकी शिकायत पर जनेह में अपराध क्रमांक 0268/ 2026 बीएनएस की धारा 296(b), 115(2), 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी जनेह पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है ऐसा फरियादी ने आरोप लगाया है। जिसके लिए फरियादी ने रीवा पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

फरियादी रामलाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से मुझे और मेरे बेटे को डर लगा रहता है और मैं स्कूल पढ़ाने नही जा पा रहा हूँ कि कही फिर से हमला न कर दे क्योंकि आरोपी द्वारा धमकी दी गयी है कि दुवारा मिले तो जान से खत्म कर देंगे, जिस कारण पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है और थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय 60 दिन के अंदर गिरफ्तार करने की बात कर रहे है। जबकि आरोपी के खिलाफ थाने में पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज है आरोप है कि आरोपी दीपक तिवारी हमेशा अपनी गाड़ी में एक मोटी सी लाठी लेकर चलता है और लोगो को रौब दिखाता है जिसके रौब से पूरा गांव डरता है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी जनेह को है फिर भी कार्यवाही न करना थाना प्रभारी के कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading