31 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल बरामद, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामनेउज्जैन, 29 अक्टूबर 2026। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर संयुक्त टीम ने स्टेशन के आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर शाहरुख खान (30), निवासी ग्राम बैरागढ़, जिला नरसिंहपुर को पकड़ लिया। प्लेटफॉर्म और ट्रेन से चोरी किए थे मोबाइलपुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 के चार्जिंग पॉइंट से वीवो मोबाइल और शांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से ओप्पो मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों घटनाओं के संबंध में जीआरपी थाना उज्जैन में पहले से प्रकरण दर्ज थे।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 हजार रुपये कीमत का वीवो मोबाइल और 13 हजार रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल बरामद किया। जब्त मोबाइल की कुल कीमत 31 हजार रुपये बताई गई है।आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामलेपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट और मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।संयुक्त टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक नवीन जायसवाल, प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम, आरक्षक राजेश पाटीदार, आरक्षक रजत चौहान सहित आरपीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में नए DGP की दौड़ तेज, वरुण कपूर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, तीन दोषियों को 20-20 साल का सश्रम कारावास