30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव भी दावेदारों में शामिल, UPSC को भेजा गया 12 आईपीएस अधिकारियों का पैनलभोपाल। मध्यप्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश पुलिस की कमान किस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंपी जाएगी, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संभावित दावेदारों में वर्तमान डीजी जेल वरुण कपूर का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वरुण कपूर सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम चर्चा मेंवर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर वर्तमान में मध्यप्रदेश के जेल विभाग में महानिदेशक के पद पर पदस्थ हैं। वे पूर्व में सीहोर और धार जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उनका नाम डीजीपी पद के प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा है।इसके अलावा डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र कुमार जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भी चर्चा में हैं। यदि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का चयन होता है, तो मध्यप्रदेश को पहली महिला पुलिस महानिदेशक मिल सकती हैं। UPSC को भेजे गए 12 अधिकारियों के नामउपलब्ध जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने नए डीजीपी के चयन के लिए 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा है। निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत आयोग पात्र अधिकारियों में से तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद सरकार नए डीजीपी की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लेगी। 30 नवंबर को रिटायर होंगे कैलाश मकवाणावर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति तिथि को लेकर पूर्व में पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के बीच पत्राचार हुआ था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गृह विभाग ने उनकी सेवानिवृत्ति 30 नवंबर 2026 निर्धारित की है।फिलहाल नए डीजीपी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक हलकों की निगाहें UPSC की चयन प्रक्रिया और राज्य सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीमच के नयागांव RTO बैरियर पर कथित अवैध वसूली का आरोप, ट्रक चालकों से मारपीट के बाद हाईवे जाम उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की दो वारदातों का खुलासा, जीआरपी-आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार