बिजली बिल बकाया होने और रात 9:30 बजे कनेक्शन काटने का दिया झांसा, फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से निकल गई रकमइंदौर। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा व्यापारी के ₹1 लाख 45 हजार वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, ठगी की शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में पूरी राशि वापस कराई गई। क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम संदिग्ध खातों में जमा होने से पहले ही रिफंड कराने की प्रक्रिया पूरी की। बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर की ठगीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी कपड़ा व्यापारी विशाल के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और बिजली बिल का भुगतान नहीं होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि बिल जमा नहीं करने पर रात 9:30 बजे बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।बिजली कनेक्शन कटने के डर से व्यापारी ने मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही उनके क्रेडिट कार्ड से ₹1 लाख 45 हजार की राशि ट्रांसफर हो गई। ठगी का पता चलने पर व्यापारी ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की टीम ने की त्वरित कार्रवाईपुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार आर्थिक धोखाधड़ी और साइबर ठगी के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के आरक्षक अनिल शर्मा और आरक्षक वीरेंद्र यादव ने NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, टीम की सतर्कता से ठगी की पूरी राशि ₹1,45,000 संदिग्ध खातों में जमा होने से पहले ही वापस कराई गई। इस कार्रवाई से पीड़ित व्यापारी को बड़ी आर्थिक राहत मिली। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की सलाहइंदौर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिजली बिल, बैंकिंग या सरकारी सेवाओं के नाम पर आने वाले संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उस पर भरोसा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी, पिन या अन्य निजी विवरण साझा नहीं करना चाहिए। बैंकिंग, पेंशन और सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए केवल अधिकृत कार्यालयों या आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर यहां करें शिकायतइंदौर पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर भी सहायता ली जा सकती है।साइबर जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की पहल Safe Clicks – AI Agentic Solutions (Chatbot) के माध्यम से भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in है।— क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धार में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, 210 पौधे जब्त टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार, अनिल पंडित का नाम भी चर्चा में