टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ FIR की मांग को लेकर प्रदर्शन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकाभोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में आदिवासी संगठन जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हंगामे और पुलिस के साथ झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनकी सेवा समाप्त करने की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे। इस दौरान सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता द्वारा पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया। वहीं, महिला पुलिस अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और झूमाझटकी होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारी लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि आज उन्हें एफआईआर चाहिए और मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।दरअसल, 13 अक्टूबर को आदिवासी छात्रों के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया था। इसी मामले को लेकर जयस के कार्यकर्ता टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया गया है कि संबंधित टीआई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।जयस की प्रमुख मांग है कि संबंधित मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए और टीआई की सेवा समाप्त की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद मामला गरमा गया है। फिलहाल, एफआईआर दर्ज किए जाने और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस के आधिकारिक पक्ष तथा जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस का आपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्यवाही!लगभग 2 करोड 43 लाख रूपये के अवैध हरे गांजे के पौधे जब्त धार में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, 210 पौधे जब्त