सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जारी अधिसूचना में 18 सामान्य श्रेणी और 5 महिला प्रतिनिधियों सहित सदस्यों के नाम शामिल भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अधिसूचना क्रमांक 12/2026, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के माध्यम से परिषद के निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की है। यह अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट में लंबित रहे मामले डब्ल्यूपी (सिविल) क्रमांक 581/2024, योगमाया एम.जी. बनाम भारत संघ एवं अन्य के संदर्भ में जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, सामान्य श्रेणी के अंतर्गत 18 निर्वाचित सदस्यों तथा महिला प्रतिनिधित्व के अंतर्गत 5 निर्वाचित सदस्यों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सहयोजित (को-ऑप्टेड) सदस्य के रूप में दो नाम भी अधिसूचित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के निर्वाचित सदस्य सामान्य श्रेणी में राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विवेक सिंह और हितोशी जय हर्डिया (इंदौर), आर.के. सिंह सैनी, नित्यानंद मिश्रा, मनीष तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, नवीन शुक्ला, रशीद सुहैल सिद्दीकी और शैलेन्द्र वर्मा (जबलपुर), संदीप मेहता (उज्जैन), विजय कुमार चौधरी (भोपाल), जितेन्द्र कुमार शर्मा, गौरव मिश्रा और दिनेश कुमार शुक्ला (ग्वालियर), अखंड प्रताप सिंह (रीवा) तथा नरेन्द्र कुमार जैन (इंदौर) के नाम शामिल हैं। अधिसूचना में नरेन्द्र कुमार जैन का नाम सिविल अपील क्रमांक 10974/2026 के निर्णय के अधीन दर्शाया गया है। महिला प्रतिनिधित्व के अंतर्गत निर्वाचित सदस्य महिला प्रतिनिधित्व के अंतर्गत अन्नू पटेल (सिंगरौली), प्रवीण तिवारी (रीवा), प्रतिका पाठक (ग्वालियर), रश्मि ऋतु जैन (सागर) और प्रतिभा वालिया (इंदौर) को निर्वाचित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है। दो सदस्य सहयोजित श्रेणी में अधिसूचना के अनुसार, जस्टिस अंजुली पालो (पूर्व न्यायाधीश), जबलपुर तथा सुधा श्रीवास्तव, इंदौर को सहयोजित (को-ऑप्टेड) सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बताया गया है कि सूची मध्य प्रदेश उच्चाधिकार प्राप्त चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। अधिसूचना पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सचिव के हस्ताक्षर हैं। यह अधिसूचना राज्य में अधिवक्ता परिषद की सदस्यता एवं प्रतिनिधित्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी शक्ति मोबाइल, 15 वाहनों से होगी पेट्रोलिंग इंदौर में 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार