मुख्यमंत्री बोले— “हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा”सीहोर। जिले में आदिवासी का मकान तोड़े जाने को लेकर सामने आए घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने और अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही मुख्य सचिव (सीएस) को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संवेदनशील सरकार है। यदि उनके वरिष्ठ नेता ने इस मामले को लेकर कोई बात उठाई है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी में यह विषय आया है। मैंने कहा है कि जांच करा लेंगे। अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवा रहा हूं और मुख्य सचिव को भी बता दिया है। हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। हमारे वरिष्ठ नेता ने कोई बात रखी है, तो जांच करवाएंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब मामले में जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट पर नजर रहेगी। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कान्हा की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रयास सराहनीय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लंबित मामलों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाना शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत का उल्लंघन: CJI सूर्यकांत