होलकर स्टेडियम के आसपास कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, बाल विनय मंदिर, एसजीएसआईटीएस और पंचम की फेल में बनाई गई पार्किंग इंदौर। आमिर खान। होलकर स्टेडियम में रविवार, 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर इंदौर पुलिस और यातायात विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 250 से अधिक यातायातकर्मियों की तैनाती यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मैच के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 250 से अधिक यातायातकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। वाहन चालकों को मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। स्टेडियम के आसपास इन मार्गों पर प्रतिबंध मैच के दौरान होलकर स्टेडियम के आसपास यातायात नियंत्रित रहेगा। जंजीरवाला चौराहा, हुकुमचंद घंटाघर, हाईकोर्ट चौराहा और इंडस्ट्रीज हाउस तिराहे सहित आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार आवागमन करें। तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए तीन प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें बाल विनय मंदिर परिसर, एसजीएसआईटीएस का मैदान और पंचम की फेल क्षेत्र शामिल हैं। दर्शकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि स्टेडियम के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। मैच नहीं देखने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग यातायात पुलिस ने उन लोगों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है, जिन्हें मैच देखने स्टेडियम नहीं जाना है। ऐसे वाहन चालक मधुमिलन क्षेत्र से होते हुए राजबाड़ा की ओर जाने वाले निर्धारित मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस का उद्देश्य है कि क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास यातायात नियंत्रित रहने के साथ शहर के अन्य हिस्सों में भी आवागमन प्रभावित न हो। खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के एयरपोर्ट से होटल तथा होटल से होलकर स्टेडियम तक आवागमन के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात विभाग के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को आवाजाही में परेशानी न हो। यातायात विभाग ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे समय से घर से निकलें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ₹930 करोड़ की कथित ठगी के आरोपी मोहित गोगिया पर गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम के OSD पद से हटाए गए दीपम रायचुरा इंदौर के एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोप, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित