इंदौर। आमिर खान। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर आबकारी विभाग ने सोनवाय टोल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 बल्क लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा मैजिक टेम्पो को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।आबकारी विभाग के अनुसार, टेम्पो की तलाशी के दौरान कुल 10 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें लंदन प्राइड व्हिस्की, आइकॉनिक व्हिस्की, लंदन प्राइड ऑरेंज वोडका, बोल्ट बीयर और देशी प्लेन शराब शामिल है।यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने सोनवाय टोल के पास कार्रवाई को अंजाम दिया।मौके से अमित पिता अरविंद तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीटीसी इंदौर में 1135 नव आरक्षकों ने किया हार्टफुलनेस ध्यान, तनाव प्रबंधन का दिया संदेश इंदौर में ‘ऑपरेशन मिडनाइट’: 315 बदमाशों पर कार्रवाई, 113 से अधिक वारंट तामील