चार बैंक खातों के जरिए देशभर में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन का आरोप, क्राइम ब्रांच की जांच जारी इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने संगठित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने बैंक खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में कर देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाली साइबर और आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े लेन-देन में शामिल था। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, गृह मंत्रालय के I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre), NCRP एवं साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी के आधार पर ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत जांच की गई। जांच के दौरान सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और कर्नाटक बैंक के खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए। पुलिस का कहना है कि इन खातों से देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर अपराध की शिकायतों से जुड़े लेन-देन पाए गए हैं। इनमें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्य शामिल हैं। आरोपी के चार बैंक खाते जांच के दायरे में क्राइम ब्रांच ने मामले में अंकित देशमुख, निवासी राजेंद्र नगर, इंदौर के खिलाफ अपराध क्रमांक 0157/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अंकित बीएससी स्नातक है और केटरिंग का कार्य करता है। जांच में उसके चार बैंक खातों का उपयोग कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित राशि के लेन-देन के लिए किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य संदिग्धों और अंतरराज्यीय नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्राथमिक विद्यालय बाघू में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ बुजुर्गों का सम्मान पीएमश्री शा.उच्च.मा.विद्या. गढ़ी में पदस्थ शिक्षक पर गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने का लगा आरोप