खरगोन। प्रदीप चौधरी। कृषि भूमि के नामांतरण के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पटवारी खुम सिंह धारवे को रंगेहाथों ट्रैप किया है। मामले में एक अन्य पटवारी और तहसीलदार को भी आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई 28 सितंबर 2026 को खरगोन जिले में की गई।लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पुनीत नाड़ीवाल निवासी कसरावद बड़ी, जिला खरगोन ने 25 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम सतावड़, तहसील सेगांव में उनकी पत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम कृषि भूमि है, जिसका नामांतरण कराया जाना था। इस संबंध में तहसीलदार अंतरसिंह कनेश से चर्चा करने पर उन्होंने संबंधित पटवारी से संपर्क करने की बात कही थी।आरोप है कि इसके बाद पटवारी खुम सिंह धारवे ने पटवारी कुलदीप यादव के माध्यम से नामांतरण कार्य के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।28 सितंबर को श्री पाटीदार मेडिकल के सामने, शारदा हॉस्पिटल, जिला खरगोन में कार्रवाई करते हुए पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मामले में पटवारी कुलदीप यादव और तहसीलदार अंतरसिंह कनेश को भी आरोपी बनाया गया है।लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।इनकी रही भूमिका: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आशीष नायडू, चंद्रमोहन बिष्ट, मनीष माथुर और श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल रहे।लोकायुक्त की अपील: लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर कार्यालय में करें। इसके लिए दूरभाष नंबर 0731-2533160 और 0731-2430100 पर संपर्क किया जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मकान की रजिस्ट्री के नाम पर 42.50 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, CCTV और कमरे से मिले ग्राइंडर ने बढ़ाए सवाल