इंदौर। आमिर खान।। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की आवाज और बोलने के अंदाज की नकल की थी। मामले में भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस और कार्यक्रम के मंच पर मौजूद राहुल गांधी पर सवाल उठाए। मीडिया से चर्चा में ठाकुर ने कहा कि मंच से ‘मां’ जैसे शब्दों को लेकर मिमिक्री करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मांगी थी, जबकि इंदौर के कार्यक्रम में उसी प्रसंग को मिमिक्री के जरिए प्रस्तुत किया गया।उषा ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए मिमिक्री और मनोरंजन के जरिए राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के कार्यक्रमों में नैतिकता, राष्ट्रबोध और जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से मालवा क्षेत्र में होने वाले चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि विद्यार्थी अपने विवेक से मुद्दों को समझते हैं। उन्होंने कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार पर भी सवाल उठाए तथा राहुल गांधी की भूमिका को लेकर टिप्पणी की।इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। भाजपा ने मिमिक्री को प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के अपमान से जोड़कर आपत्ति जताई है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सैनिक छावनी की भूमि को लेकर VHP-बजरंग दल का अल्टीमेटम, 4 अक्टूबर तक कार्रवाई की मांग संजा — मिट्टी की खुशबू का पर्व