सतना। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सतना द्वारा महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह ड्राइव शासकीय आईटीआई, जे.आर. बिड़ला रोड सतना में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।कैंपस ड्राइव में अरविंद फैशन, इंदौर और एसपियर फुटवेयर, वेल्लोर द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अरविंद फैशन में फ्रेशर्स, टेलर, चेकर, इस्त्री करने वाले और सहायक पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 11,841 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।इसी तरह एसपियर फुटवेयर में 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर है। यहां आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और वेतन 12,970 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।शासकीय आईटीआई सतना के प्राचार्य ने इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर मूल दस्तावेज एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिवराज डाबी बने भाजपा मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया विभाग प्रभारी गुण्डागर्दी कर पैसे मागने व मारपीट करने वाले आरोपी को पनवार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल