उपयंत्री और एसडीओ के मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन पीसीसी सड़क बनाकर लाखो का किया गया भ्रष्टाचार

शिकायत पर जवा जनपद पंचायत सीईओ द्वारा नही दिया जाता ध्यान

कोनी,जवा। रीवा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में गुणवत्ताविहीन व अधूरा निर्माण कार्य कराकर सरपंच सचिव संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत से जमकर भ्रस्टाचार करते हुए अपनी जेब भर रहे है लेकिन शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस बजह से सरपंचों के हौशले बुलंद है।

ताजा मामला जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनी कला से सामने आया है जहा पर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर गुणवत्ताविहीन, अमानक मटेरियल का उपयोग व अधूरा कार्य कर राशि हड़पने का आरोप लग चुके है इसके बावजूद भी सरपंच सचिव अपने कारनामो से बाज नही आ रहे है।

8 माह पूर्व हाई स्कूल से कोनी ग्राम पंचायत होते हुए पैपखरा की ओर लगभग 400 मीटर पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण का लोकार्पण सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के कर कमलों से दिनांक 14/12/2025 को स्वीकृत राशि 24:82 लाख का हुआ था।

जिस पर आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा उपयंत्री और एसडीओ के मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराया गया था जो वर्तमान समय में उक्त सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है तथा कई स्थानों पर उसकी हालत इतनी खराब है कि ग्रामीणों का चलना कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जितने भी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत में हुए है सभी गुणवत्ताविहीन, अमानक मटेरियल व कम सीमेंट की मात्रा के साथ बनाई गई है जो कुछ ही दिनों में धरासाई हो जाती है।
जिसके लिए ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने जिला कलेक्टर रीवा और नवागत जिला सीईओ का ध्यान आकृष्ट कराकर उक्त निर्माण कार्य की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराए जाने की मांग की है साथ ही माप पुस्तिका, भुगतान एवं गुणवत्ता परीक्षण  की जाँच कराए जाने की भी मांग की है और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार सरपंच, सचिव, उपयंत्री और एसडीओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए।


सवाल यही की आखिर कब तक अधिकारियों के अनदेखी से ग्राम पंचायतों में भ्रस्टाचार होता रहेगा और गरीब जनता आम सुविधाओं के लिए भटकती रहेगी।

देखना होगा कि जिला सीईओ और जिला कलेक्टर रीवा कोनी कला ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार को सज्ञान में लेगे, या यूं ही सभी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का खेल चलता रहेगा?

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading