इंदौर। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी के छात्रों और युवाओं से संवाद करने की जानकारी सामने आई है। आयोजन रीजनल पार्क के समीप आईडीए मैदान में प्रस्तावित है और कार्यक्रम के लिए शाम 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से सवाल उठाए गए हैं। परिषद से जुड़े पदाधिकारियों का आरोप है कि कार्यक्रम का समय और स्वरूप भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि सामान्य तौर पर भारतीय परंपरा में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दिन के समय को प्राथमिकता दी जाती रही है, जबकि ‘छात्रों की गूंज’ का आयोजन शाम से रात तक रखा गया है।VHP की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े बौद्धिक एवं शैक्षणिक विषयों पर संवाद के बजाय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन आधारित कार्यक्रम रखे गए हैं। कार्यक्रम के पोस्टर में रैपर राघव तथा डांस ग्रुपों की प्रस्तुतियों का उल्लेख भी किया गया है।विहिप नेताओं ने कांग्रेस पर पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम के स्वरूप और समय को लेकर आपत्ति जताई है। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से इसे युवाओं और छात्रों से संवाद तथा उनके मुद्दों को सामने रखने का मंच बताया गया है।भोपाल में मिसाइल बयान पर ओवैसी का पलटवार, रामेश्वर शर्मा को दी चुनौती Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत भोपाल में ओवैसी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, 4-5 बाइक सवार घायल