नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने 16 सितंबर 2026 की अधिसूचना के तहत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। यह कार्रवाई सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3(1) और सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत की गई है।अधिसूचना के अनुसार पुनर्गठित बोर्ड तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। नए बोर्ड में फिल्म, संगीत, कला, साहित्य और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है।नियुक्त सदस्यों में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागड्डा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधव पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे शामिल हैं।मंत्रालय की अधिसूचना का संदर्भ क्रमांक F.No. M-11020/1/2023-DO-F(C) है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित इंदौर में वाइन शॉप पर युवक से लूट, तीन आरोपी पकड़े गए