नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स को केन्या में बड़ा झटका लगा है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कंपनी को देश में अपने मौजूदा कारोबार को समेटने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के दौरान केन्या में टाटा केमिकल्स की मौजूदगी और उसके योगदान पर सवाल उठाए।राष्ट्रपति रूटो ने कहा कि टाटा केमिकल्स लंबे समय से केन्या में कारोबार कर रही है, लेकिन देश के विकास में कंपनी का अपेक्षित योगदान दिखाई नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने इतने वर्षों के दौरान केन्या में एक भी प्लांट स्थापित नहीं किया।रूटो के मुताबिक, केन्या सरकार अब टाटा केमिकल्स के मौजूदा ऑपरेशन को संभालने के लिए दो नई कंपनियों को लाने की तैयारी कर रही है। सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देना और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना है।केन्या सरकार के इस रुख के बाद टाटा केमिकल्स के वहां के कारोबार और भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल टाटा केमिकल्स की ओर से राष्ट्रपति के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन GDP बढ़ रही है, फिर व्यापारी परेशान और जनता की जेब खाली क्यों? इंदौर रेलवे आउटर पर चैन स्नेचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार