4.68 लाख की संपत्ति बरामद, 4.50 लाख की सोने की चैन शामिलइंदौर, 4 सितंबर। रेलवे स्टेशन इंदौर के आउटर पर यात्री से हुई चैन स्नेचिंग की वारदात का जीआरपी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चैन और 18 हजार रुपये का ओप्पो मोबाइल, कुल 4.68 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को दुर्ग निवासी रंजीत ट्रेन क्रमांक 12924 नागपुर-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इंदौर आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान कब्रिस्तान के पास एक आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गया।मामले में जीआरपी थाना इंदौर में अपराध क्रमांक 173/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस शर्मा उर्फ कुल्ला (20) निवासी जबलपुर, हाल निवासी इंदौर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से जनवरी 2025 में अवंतिका एक्सप्रेस से ओप्पो मोबाइल चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे और अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए ट्रेनों तथा आउटर क्षेत्रों में वारदात करना बताया है। पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केन्या में टाटा केमिकल्स को बड़ा झटका, राष्ट्रपति रूटो ने कारोबार समेटने के दिए निर्देश केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 सितंबर को खातेगांव प्रवास पर