रतनगढ़। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को रतनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक युवा कांग्रेस और अनुसूचित जनजाति विभाग के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने खड़गे के कथित अपमान को सामाजिक न्याय और संविधान की भावना के विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी, रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अर्जुन बैरागी, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, अनुसूचित जनजाति जिला महासचिव मदन मेघवाल, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि बलवंत वर्मा, पूर्व पार्षद आजाद शाह, किसान नेता नानालाल चारण, अल्पसंख्यक नेता गब्बर भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी शासकीय आदेश मामले में इफ्तेखार मुन्ना अंसारी को झटका, दूसरी अग्रिम जमानत याचिका खारिज पदोन्नति के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला: 78 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त