नीमच। जिला युवा कांग्रेस, नीमच की ओर से गांधी भवन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी जावेद पटेल, प्रदेश महासचिव एवं नीमच जिला प्रभारी विनोद पटेल तथा जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह (मन्नू बना) सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।बैठक के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीमच के प्लेटिनम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में सामने आई कथित एससी/एसटी विरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज आगे भी बुलंद रहेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखी जाएगी।प्रदर्शन में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रतनगढ़ अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, युवा नेता साफिख खान, पूर्व NSUI जिला महासचिव आयुष सोनी और युवा नेता कलीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीकमगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण: CHO नहीं कर पाईं महिला मरीज का BP चेक, कलेक्टर ने खुद सिखाई प्रक्रिया फुटपाथ पर सजा ‘विशाल’ शोरूम! निगम की आंखों के सामने पक्का निर्माण, शिकायतें भी बेअसर