इंदौर। कैंसर पीड़ित वृद्ध की देखभाल के लिए केयरटेकर बनकर घर में पैठ बनाने के बाद लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले का सदर बाजार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी दीपेश यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को फरियादिया शिवरंजन सोनी ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त को उनकी मां के कमरे में रखी अलमारी से सोने की चेन, कान के झुमके/टॉप्स, सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 204/2026, धारा 305-ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।दो दिन काम के बाद अचानक गायब हुआ केयरटेकरजांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फरियादी के कैंसर पीड़ित वृद्ध पिता की देखभाल के लिए दीपेश और भूपेंद्र नामक दो केयरटेकर काम करते थे। इनमें से दीपेश दो दिन काम करने के बाद अचानक काम पर आना बंद कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि दीपेश ने घटना के आसपास की अवधि से संबंधित अपने मोबाइल की टाइमलाइन डिलीट कर दी थी। इस तथ्य ने पुलिस का संदेह और गहरा कर दिया। इसके बाद आरोपी से तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।नशे की लत ने बनाया चोरपूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वृद्ध की देखभाल के बहाने घर की गतिविधियों तथा कीमती सामान की जानकारी जुटाई। रैकी के बाद मौका पाकर उसने अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली तथा सामान अपने घर में छिपाकर रख दिया।सोने के आभूषण और नकदी बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन, 8 ग्राम के कान के झुमके/टॉप्स, 4 ग्राम की सोने की अंगूठी और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मशरुका का कुल मूल्य करीब 4 लाख रुपये बताया गया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी सदर बाजार पप्पूलाल शर्मा, उप निरीक्षक जयेन्द्र दत्त शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर राय, आरक्षक सत्यम और आरक्षक खेमराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लॉ एग्जॉटिका हत्याकांड का खुलासा: चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या, 24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार वाहन चोर गैंग पर तेजाजी नगर पुलिस का शिकंजा, चार सदस्य गिरफ्तार; 11 दोपहिया वाहन बरामद