बालाघाट, 27 अगस्त 2026। जिले के आईटीआई प्रशिक्षुओं, अप्रेंटिस और कुशल युवाओं के लिए अपने तकनीकी हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालाघाट ने युवाओं से IndiaSkills Competition 2026–27 में भाग लेने का आह्वान किया है।शासकीय आईटीआई बालाघाट की प्राचार्य सपना राहंगडाले ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की यह कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगी। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल के माध्यम से करीब 63 विभिन्न कौशल श्रेणियों में पंजीयन करा सकते हैं।पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। सामान्य कौशल श्रेणियों के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद होना चाहिए। वहीं कुछ विशेष कौशल श्रेणियों में भाग लेने के लिए जन्म तिथि 1 जनवरी 2003 या उसके बाद निर्धारित है।प्राचार्य ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीयन कराएं और अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें।“आपका हुनर, आपका मंच—IndiaSkills 2026–27 में आज ही पंजीयन करें।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मॉडल मुस्कान हत्याकांड: CCTV में वारदात के बाद भागता दिखा संदिग्ध बालाघाट प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र, नागरिक उठा सकेंगे सुविधाओं का लाभ