बालाघाट। जिले में हाल ही में हुई तीन अलग-अलग आपराधिक घटनाओं के फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार ने तीनों मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30-30 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, पहला मामला बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुमादेही का है। यहां 12 अगस्त की रात तेजराम पिता ज्ञानीराम ठाकुर के घर में लूटपाट की घटना हुई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज है। प्रकरण में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।दूसरा मामला थाना लांजी क्षेत्र का है। यहां 28 जून की रात कपिल पिता प्रभुदयाल आसटकर के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। मामले में अपराध क्रमांक 241/2026 दर्ज है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।तीसरा मामला किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजेगांव का है। यहां 5 अगस्त की रात गेंदलाल पिता सुदामा करण्डे के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। मामले में अपराध क्रमांक 251/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन घटनाओं से जुड़े फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को सूचना दे। सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित होने पर 30 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में पोषण आहार व्यवस्था पर सवाल, आंगनवाड़ियों में तय लक्ष्य से कम वितरण ‘वंदे मातरम्’ स्वीकार नहीं करेंगे सिख: ईमान सिंह