| बालाघाट 14 अगस्त 2026 मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बालाघाट जिले के सुदूर एवं संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत बयार बह रही है। जिन गांवों में कभी हिंसा और गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देती थी, आज वहां तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दे रही है। बालाघाट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को अति-संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों—बोदाल बेहरा, पालागोंदी, हराटोला, कुदपा, माटे, चालीसबोड़ी, हरानाला, बिठली, कोठारपार, मुंडा, चौरिया और राशिमेटा में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। पूर्व नक्सलियों की सहभागिता बनी आकर्षण का केंद्र इस यात्रा की सबसे ऐतिहासिक और सकारात्मक तस्वीर तब सामने आई जब आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों ने भी हाथों में तिरंगा थामकर इस यात्रा में पूरे सम्मान के साथ सहभागिता की। राष्ट्रगान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े पूर्व नक्सलियों ने यह संदेश दिया कि हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र, शांति और विकास की राह अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह इस तिरंगा यात्रा में पुलिस महानिरीक्षक (बालाघाट जोन) श्री ललित शाक्यवार (भा.पु.से.), पुलिस उपमहानिरीक्षक (बालाघाट रेंज) श्री विनीत कुमार जैन (भा.पु.से.) तथा पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ, हॉफफोर्स के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे, ग्रामीण और क्षेत्र के वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। बदलाव की नई तस्वीर: ‘नक्सलवाद से राष्ट्रवाद की ओर’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव की एक मजबूत और सशक्त मिसाल है। जहां कभी बंदूक के बल पर विचारधारा थोपने का प्रयास किया जाता था, आज वहां राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना सुदृढ़ हो रही है। बालाघाट पुलिस ने इस दौरान जनता को एक सशक्त संदेश भी दिया— “बंदूक छोड़ थामा तिरंगा, हिंसा छोड़ चुनी विकास की राह। नक्सल मुक्त बालाघाट में अब गूंज रही है शांति, राष्ट्रभक्ति और विकास की आवाज।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली सत्ता में पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी चाहते थे बाबा साहब– अलग था आज़ादी को लेकर नज़रिया