इंदौर। प्रदीप चौधरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली और मार्च पास्ट का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने तिरंगा मार्च पास्ट कर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने शहरवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में थाना प्रभारियों सहित 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर और हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, मधुमिलन चौराहा और व्हाइट चर्च होते हुए पुनः पलासिया पहुंचकर संपन्न हुई। देशभक्ति के नारों से गूंजती रैली ने शहरवासियों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से “हर घर तिरंगा अभियान” में सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टपकती छत में पढ़ने को मजबूर बच्चे, पार्षद कुणाल सोलंकी ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम बंदूक छोड़ थामा तिरंगा: नक्सल प्रभावित गांवों में गूंजा राष्ट्रगान, आत्मसमर्पित नक्सली भी बने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के सहभागी
You must be logged in to post a comment.