उज्जैन। यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी उज्जैन ने चलती ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद सहित करीब 55 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को महिला यात्री का ट्रॉली बैग ट्रेन क्रमांक 12968 जयपुर एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी हो गया था। मामले में जीआरपी थाना उज्जैन में अपराध क्रमांक 374/26, धारा 305(सी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान नागदा आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर बरकत हुसैन (49) और अब्दुल मन्नान (55), निवासी राउरकेला, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों द्वारा जयपुर एक्सप्रेस से बैग चोरी कर सामान बेचने और प्राप्त रकम आपस में बांटने की जानकारी सामने आई। बरामद दोनों मोबाइल फोन पूर्व की चोरी की घटनाओं से भी जुड़े पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल मन्नान का जीआरपी दुर्ग में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।जीआरपी उज्जैन के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग मामलों में 10 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, बरामद किए जा चुके हैं।कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ निरीक्षक विकास गुर्जर, उप निरीक्षक राजेंद्र मीणा सहित जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सैकड़ों मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा : आम जनता पस्त, लेकिन मोदी मस्त, उन्हें जाना ही होगा इंदौर ट्रैफिक सुधार को लेकर डॉ. जेम्स पाल का सुझाव, एक माह के पायलट प्रोजेक्ट की मांग