इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक युवक को 54.70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार पुलिस टीम 11 अगस्त को गश्त और संदिग्धों की पतारसी के दौरान भंडारी ब्रिज के नीचे, एमआर-04 आम रोड, परदेशीपुरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश शेख (26), निवासी आजादनगर, इंदौर बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके लोवर की दाहिनी जेब से सफेद पारदर्शी पन्नी में संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। जांच और तौल के बाद पदार्थ 54.70 ग्राम एमडी ड्रग्स पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। इसके बाद क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 117/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध शाखा इंदौर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2025 में प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। आरोपी ऑटो चालक बताया गया है। तीन करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ जब्त क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 56 प्रकरणों में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 2.54603 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3 करोड़ 13 लाख 98 हजार रुपए मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए हैं। वर्तमान मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। क्राइम ब्रांच टीम की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ड्यूटी के साथ इंसानियत की मिसाल बनीं ‘सिंगिंग कॉप’ सोनाली सोनी, वृद्ध महिला को खिलाया खाना और ओढ़ाई शाल पश्चिम बंगाल के असली हीरो कौन : सुभाष चंद्र बोस या श्यामा प्रसाद मुखर्जी?