बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले की कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई टाटा पंच कार (क्रमांक MP51ZE0469) बरामद कर ली गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी फरियादी का ही करीबी दोस्त निकला, जिसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। क्या थी पूरी घटना? फरियादी शिवायु पटले (निवासी पोंडी, हाल मुकाम भटेरा, बालाघाट) ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई 2026 की रात उन्होंने अपनी टाटा पंच कार घर के सामने पार्क की थी। अगली सुबह 31 जुलाई को कार वहां से गायब थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV और मुखबिर की मदद से गिरफ्त में आए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज छांटे और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम अमोली से चारों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। ऐसे रचा गया था कार चोरी का षड्यंत्र पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी धनेश उर्फ लक्की उर्फ राजा कटरे ने खुलासा किया कि वह फरियादी का करीबी दोस्त है। उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए पहले से ही फरियादी की कार की एक नकली (Duplicate) चाबी बनवा ली थी। इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार चोरी की योजना बनाई और कार को बेचकर पैसे कमाने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: धनेश उर्फ लक्की उर्फ राजा कटरे (20 वर्ष), निवासी ग्राम ढूटी, हाल मुकाम भटेरा, बालाघाट कपिल चौधरी (22 वर्ष), निवासी ग्राम अमोली अनुराग सोनवाने (20 वर्ष), निवासी ग्राम अमोली आशीष रिनायत (23 वर्ष), निवासी ग्राम अमोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर, सउनि. भुनेश ठाकरे, प्रआर. गजेंद्र माटे, रामकिशोर पटले, नंदकिशोर टेकाम, आर. शेख शहजाद, प्रियांक श्रीवास, ईश्वरचंद विद्यासागर, चंद्रभान गुर्जर, विवेक तिवारी, हेमंत बसेने एवं साइबर सेल के आर. जय भगत व ऋषिका की मुख्य भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रैफिक आरक्षक पर मारपीट और बंधक बनाने के आरोप, कोर्ट ने लिया संज्ञान; समन जारी टावर लगाने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपत्ति से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 2 फरार