उज्जैन, 5 अगस्त। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी उज्जैन ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की 16 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के नागदा छोर स्थित फुटओवर ब्रिज पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी प्रवीण कुमार के पास से रॉयल चैलेंजर व्हिस्की की 180-180 मिलीलीटर की 40 बोतल तथा आरोपी नरेश जाट के कब्जे से ब्लेंडर्स प्राइड की 750-750 मिलीलीटर की 12 बोतल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन शराब तस्करी से जुड़े हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एस. कुशवाह, प्रधान आरक्षक मानसिंह टेकाम, आरक्षक नीरज पंत, अरुण सारस्वत एवं रजत चौहान की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बहादुरी का दूसरा नाम गोरखा: विष्णु श्रेष्ठ की वीरता आज भी देती है साहस की प्रेरणा असम के हैलाकांडी में दर्दनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार