भोपाल / नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को नए सिरे से गढ़ने और मज़बूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों एवं संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों (Cells) और उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं विधायक हरीश चौधरी की ओर से 05 अगस्त 2026 को यह आधिकारिक आदेश जारी किया गया। पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय जारी पत्र के अनुसार, यह फैसला संगठन को अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और सुदृढ़ बनाने के लिए लिया गया है। आने वाले समय में पार्टी में नई नियुक्तियां की जाएंगी और नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस निर्णय की प्रतिलिपि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है, जिनमें शामिल हैं: मल्लिकार्जुन खड़गे (अध्यक्ष, AICC) राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा) के. सी. वेणुगोपाल (संगठन महासचिव, AICC) जीतू पटवारी (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी) उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा) समस्त प्रभारी सचिव एवं कंट्रोल रूम (AICC व MPCC) संगठन में अचानक हुए इस बदलाव को प्रदेश की राजनीति में एक बड़े रीस्ट्रक्चरिंग (Restructuring) कदम के तौर पर देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: BJP के 3 राज्यसभा सांसदों को नोटिस जारी, चुनाव रद्द होने पर फिर हो सकते हैं चुनाव अवैध निर्माण मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निगम को कार्रवाई का रास्ता साफ