भोपाल। प्रदीप चौधरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में प्रदेश के 21 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नाम जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ग्वालियर, जबलपुर, सतना, रीवा, कटनी, मुरैना, रतलाम, सागर, सीधी, सिंगरौली, भिंड, देवास, मैहर, धार, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद और झाबुआ सहित विभिन्न जिलों में नई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।जारी सूची के अनुसार ज्योति सिंह (ग्वालियर शहर), प्रियंका सोनी (जबलपुर शहर), अर्चना दहिया (जबलपुर ग्रामीण), हेमलता सिंह (सतना ग्रामीण), विजय लक्ष्मी (रीवा ग्रामीण), रजनी वर्मा (कटनी शहर), ममता कुशवाह (मुरैना शहर), मंजू सिकरवार (मुरैना ग्रामीण), यासमीन शेरानी (रतलाम शहर), रानी देवड़ा (रतलाम ग्रामीण), डॉ. किरणलता सोनी (सागर शहर), ऋचा सिंह (सागर ग्रामीण), कुमुदिनी सिंह (सीधी शहर), शालिनी श्रीवास्तव (सिंगरौली शहर), शांति कुशवाह (भिंड शहर), श्रुति बघेल (देवास ग्रामीण), दीपा मिश्रा (मैहर), प्रीति महेश्वरी (धार), सरला सिसोदिया (छिंदवाड़ा), अधिवक्ता नेहा छाबरे (होशंगाबाद) तथा गौरी कटारा (झाबुआ) को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।महिला कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान, अधिवक्ता परिषद् ने गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के उत्कृष्ट अधिकारियों को भी मिला सम्मान