इंदौर। आमिर खान। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत अंधे कत्ल का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम के छह पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।अंधे कत्ल के मामले का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर थाना सेंट्रल कोतवाली के निरीक्षक रवीन्द्र पाराशर, प्रधान आरक्षक मुकेश लोभाना, पंकज बघेल, प्रदीप शर्मा, लोकेश प्रजापत तथा आरक्षक संजीव धर को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं ई-शपथ के विश्व रिकॉर्ड में सहभागिता करने वाली पुलिस इकाइयों, जिनमें RAPTC, पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, PTC, होमगार्ड, विभिन्न थाना एवं पुलिस लाइन शामिल हैं, उन्हें भी वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।पुलिस कमिश्नरेट का यह साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने तथा बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 21 जिलों में नई नियुक्तियां बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को ‘स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया, अंतरराष्ट्रीय मान्यता की मांग तेज