• सरपंच मामराज जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री निवास पहुंचकर सौंपी मांग • खराब सड़क पर तत्काल गिट्टी-मुरम डालने के निर्देश, बारिश के बाद बनेगी पक्की सड़क अशोक शर्मा , विशेष संवाददाता, इंदौर (भांगिया)ग्राम पंचायत भांगिया में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्गों व सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई थी, जिससे ग्रामीण व राहगीर लंबे समय से परेशान हो रहे थे। ग्रामीणों की इस समस्या का स्थाई व त्वरित समाधान निकालने के लिए भांगिया सरपंच मामराज जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से उनके निवास पर मुलाकात की।सरपंच मामराज जायसवाल ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (भैया) को अवगत कराया कि ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर सख्त निर्देश जारी किए। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि जब तक नई सड़क का पक्का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक आवागमन सुगम बनाने के लिए खराब हुई सड़कों पर तत्काल गिट्टी और मुरम डालकर समतलीकरण किया जाए। बारिश के बाद शुरू होगा पक्की सड़क का निर्माण मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वर्तमान में बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़कों के नए सिरे से डामरीकरण/पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सरपंच व टीम ने जताया आभार समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित आदेश जारी करने पर सरपंच मामराज जायसवाल, उनकी पूरी टीम तथा समस्त भांगिया पंचायत वासियों ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सरपंच के साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, खजराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार डीपीआईएएफ ने दिल्ली में किया कल्चरल एंड टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन