इंदौर। अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘लव यू जिंदगी’ कार्यक्रम की श्रृंखला में 5 अगस्त को महेश्वर के निकट सहस्त्रधारा स्थित जालकोठी आश्रम में आध्यात्मिक यात्रा एवं वेलनेस रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ध्यान, योग, आत्मचिंतन और प्रकृति के सान्निध्य के माध्यम से मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख एवं ‘लव यू जिंदगी’ ग्रुप की संस्थापक प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा में शहर की 57 महिलाएं भाग लेंगी। प्रतिभागियों को पांच समूहों—सुगंधा, मोहिनी, मेनका, अप्सरा और राधारानी—में विभाजित किया गया है। इन समूहों का नेतृत्व क्रमशः प्रवीणा, वैशाली, करुणा, मोनिका और नीलम करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ध्यान, योग, प्रकृति के बीच आत्मचिंतन, समूह चर्चा, बोटिंग, मनोरंजक खेल, संगीत और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन के तनाव, मानसिक अशांति और वैचारिक उलझनों से बाहर निकलकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम का संयोजन शीतल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, संगीता पाटनी और तिलोत्तमा द्वारा किया जाएगा। प्रतिभा मित्तल ने कहा कि ‘लव यू जिंदगी’ की यह आध्यात्मिक यात्रा केवल मनोरंजन या पिकनिक नहीं, बल्कि ध्यान, प्रेम, मित्रता, आत्मीय विकास और जीवन को उत्सव की तरह जीने की प्रेरणा देने का एक सार्थक प्रयास है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरू पूर्णिमा पर्व पर बाबा मोहनराम मंदिर दुर्गापुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन चमत्कारी बाबा मोहनराम धाम बागपत में हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन