डभौरा,रीवा। रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन डभौरा एसडीओपी नारायण कुम्हरे के कुशल मार्गदर्शन में डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस के मदद से तार चोरी के मामले में थाना डभौरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल प्राप्त हुई है। डभौरा थाना के दर्ज अपराध क्रमांक 94/26 धारा 303 BNS 136 विद्युत अधिनियम के प्रकरण में दो आरोपी धर्मेंद्र कोल निवासी रैपुरा जिला चित्रकूट और विजय तोमर निवासी रामबाग थाना पनवार को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 2 क्विंटल 80 किलोग्राम बिजली चोरी का तार बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है। उक्त कार्यवाही में डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, प्रधान आर 207 तुलसीदास साकेत, आर ईश्वर चौहान, आर. कृष्ण सिंह, आर. हसनैन खान एवं थाना डभौरा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवखर रोजगार सहायक एवं सचिव के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल! प्रधानमंत्री आवास की प्रथम क़िस्त जारी करने के बाद दूसरी किस्त के लिए नही किया जा रहा जिओ टैग आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला मंड़ौला में वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह का हुआ आयोजन
You must be logged in to post a comment.