पुलिस का दावा— प्रेमी को भेजती रही लाइव लोकेशन, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामलानई दिल्ली/चित्तूर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पति की कथित हत्या की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर मंदिर दर्शन के बहाने पति को सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी हत्या करवा दी। मामले में पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के सुलागिरी निवासी 23 वर्षीय रमेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले आंध्र प्रदेश के शांतिपुरम निवासी हसिनी से हुई थी। दंपति की एक छोटी बेटी भी है।जांच में सामने आया कि हसिनी का अपने बचपन के मित्र युगंधर से कथित प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर रमेश की हत्या की योजना बनाई। अमावस्या के दिन हसिनी ने पति को गुडुपल्ले मंडल स्थित श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए चलने को कहा। आरोप है कि यात्रा के दौरान वह अपने मोबाइल से लगातार प्रेमी को लाइव लोकेशन भेजती रही।पुलिस के अनुसार, पहाड़ी मार्ग के एक मोड़ पर हसिनी ने जानबूझकर अपना बैग सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही रमेश बाइक रोककर बैग उठाने लगा, पहले से घात लगाए बैठे युगंधर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने जंगल से रमेश का शव बरामद किया और कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या महिला की शादी नाबालिग अवस्था में हुई थी। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है तो हत्या के मामले के अलावा बाल विवाह निषेध कानून के तहत भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तकनीकी हार, लेकिन जनता का भरोसा बरकरार? राजनीतिक भविष्य पर छिड़ी बहस मप्र कैबिनेट में 9 अहम विधेयकों को मंजूरी, निजी विश्वविद्यालय, यूसीसी और फायर एक्ट पर बड़ा फैसला