जवा, रीवा।  दिनाँक 09/07/2026 को आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त चाकघाट&बरौली में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम-चादी मे रेनू सोनकर के रिहायशी मकान से 500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, राजेश सोनकर के रिहायशी मकान से 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-बरौली ठाकुरान मे छोटकाई बर्मा के रिहायशी मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन, जगरानी मल्लाह के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन, रानी मल्लाह के रिहायशी मकान से 160 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-कटरा मे कुन्नेलाल प्रजापति के रिहायशी मकान से 40 किलोग्राम महुआ लाहन, शिवकुमारी प्रजापति के रिहायशी मकान से 40 किलोग्राम महुआ लाहन, कैलाशवती प्रजापति के रिहायशी मकान से 40 किलोग्राम महुआ लाहन, ग्राम-कुसमैदा मे राजोल सोनकर के रिहायशी मकान से 180 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये।


उक्त कार्यवाही में कुल 09 प्रकरणों मे 1220 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 130250 रुपए है।


इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

  कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर,अजय श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक- संगीता द्विवेदी, आरक्षक-वेदप्रकाश तिवारी,अखिलेश शुक्ला,शुभम द्विवेदी,आशीष गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading