भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी को मध्यप्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (RERA) अपीलीय अधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-45 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। जस्टिस द्विवेदी, जो मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, अब रेरा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।आदेश में उल्लेख है कि वे अधिनियम की धारा-47(1) के अनुसार पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं माना जाएगा।अध्यक्ष के वेतन, भत्ते, सेवा शर्तें एवं अन्य सुविधाएं मध्यप्रदेश रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) नियम, 2017 के नियम-30 के अनुसार निर्धारित की जाएंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘अब राजनीति नहीं, धर्म रक्षा करेंगे’ : दिग्विजय सिंह राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट को पहले से थी जानकारी, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का दावा