प्रदीप चौधरी । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, धार्मिक मूल्यों और संविधान की भावना को बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इसी दिशा में वे आगे भी सक्रिय रहेंगे और धर्म एवं सामाजिक एकता के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समर्थक इसे उनके वैचारिक दृष्टिकोण से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विरोधी दल इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं।फिलहाल उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी एडवाइजरी कंपनी से जुड़े अपहरण और मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी बने मध्यप्रदेश रेरा के नए अध्यक्ष