बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर में धाम के पीठाधिपति धर्मचक्रवर्ती अनन्त श्री विभूषित अखण्ड़ भूमण्डलाधीश्वर वल्लभाचार्य जगद्गुरू डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर महाप्रभु की ज्येष्ठ माह की तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समस्त कार्य अनन्त श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरू शंकराचार्य देवादित्यानंद सरस्वती जी महाराज धर्मसंघ के पावन सान्ध्यि में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम बाबा मोहनराम मन्दिर काली खोली धाम हलालपुर में नित्य पूजन क्रियाओं के उपरान्त यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्व की शांति और सभी के कल्याण के लिए आहुतियां डाली। इसके उपरान्त भजन-कीर्तन मंड़ली ने प्रभु की महिमा का बहुत सुन्दर गुणगान किया। महाप्रभु डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर ने देवादित्यानंद सरस्वती जी महाराज को पूर्ण आदर सत्कार के साथ गद्दी पर बैठाकर उनकी सेवा की और आये अतिथियों को फूल माला पहनाकर, चादर ओढ़कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में जनपद बागपत का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों व सम्मानित लोगों को भी महाप्रभु डाक्टर तेजबीर सिंह खोखर ने फूल माला पहनाकर, चादर ओढ़कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरान्त धाम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री अर्जुन गोविन्द गौसेवा परिवार फाउंड़ेशन छपरौली के सदस्यों सहित समस्त सहयोगियों कीे प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम का संचालन विनोद खेड़ा ने किया। इस अवसर पर भाकियू नेता राकेश टिकैत, छपरौली विधायक डा अजय कुमार, छपरौली चेयरमैन धर्मेन्द्र खोखर, डा मनीष तोमर, कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर, इंदु, राजेन्द्र सिंह दरोगा, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मनमोहन जिंदल, प्रहलाद, योगाचार्य विशाल भारद्वाज, रामकुमार सिंह, नवीन जिंदल, श्रवण मलिक, सागर सिंह, अंकित शर्मा, नितिन शिवकुमार, राजेन्द्र सिंह, विनय मान सहित हजारों लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!