भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव बोले— भगवान के साथ राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर सनातन का अपमान किया गयाभोपाल। प्रदीप चौधरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सरकारी निवास पर लगाए गए एक बैनर को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बैनर में भगवान श्रीराम, भगवान भोलेनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें साथ होने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने भगवानों के साथ राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा सनातन धर्म के विरोध में रहे हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे।अजय सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान भोलेनाथ करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में उनके साथ राहुल गांधी की तस्वीर प्रदर्शित करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कदम को आम जनता स्वीकार नहीं करेगी।फिलहाल, इस मामले पर कांग्रेस या दिग्विजय सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रसिद्ध समाजसेवी धीरज यादव ने 10वीं बार किए बाबा बर्फानी के दर्शन मध्यप्रदेश में बड़ा आईपीएस फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले