इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई सोने की ज्वेलरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को फरियादी शिवशंकर विजयवर्गीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वैभव नगर, कनाड़िया स्थित उनकी चंद्रिका ज्वेलर्स दुकान पर शाम करीब 5 बजे एक युवक मास्क और टोपी पहनकर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से पहुंचा। उसने ज्वेलरी खरीदने के बहाने सोने के आभूषण देखने की बात कही। इसी दौरान मौका पाकर वह एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया।शिकायत के आधार पर कनाड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी लाल रंग की टोपी, काला मास्क पहनकर बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से आता और वारदात के बाद फरार होता दिखाई दिया।तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुन्ना बारिया (25), निवासी ग्राम बोराली, जिला बड़वानी, हाल निवासी कनाड़िया, इंदौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां तथा वारदात में प्रयुक्त शाइन मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि उसने अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, निपानिया में जलभराव में फँसी दो कारें रेलवे स्टेशन पर मिले 12 वर्षीय असंरक्षित बालक को जीआरपी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर दिलाया संरक्षण