दौसा (राजस्थान)।राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सात यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई, जिससे बस देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और ट्रेलर से टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में पांच यात्रियों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।घटना में घायल 22 यात्रियों को तत्काल दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस, प्रशासन तथा दमकल की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 800 से अधिक पौधे लगाए खाली भू-खंडों पर पौधे लगाने की अपील, ‘हराभरा इंदौर’ अभियान को मिलेगा बल