ग्वालियर।मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड में दर्ज मानहानि के एक मामले में बार-बार अदालत में अनुपस्थित रहने के कारण की गई है।कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि जीतू पटवारी को हर हाल में 27 जुलाई 2026 तक अदालत में पेश किया जाए। अदालत ने मामले में समय पर कार्रवाई नहीं होने पर सख्त टिप्पणी भी की।यह मामला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड में दर्ज मानहानि प्रकरण से जुड़ा है। अब अदालत के आदेश के बाद पुलिस पर वारंट की तामील कर निर्धारित तिथि तक उन्हें कोर्ट में पेश कराने की जिम्मेदारी होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विधानसभा सचिवालय में पदोन्नति आदेश जारी, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जीआरपी इंदौर का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 800 से अधिक पौधे लगाए