भोजपुर (बिहार)। प्रदीप चौधरी। बिहार के भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जगदीशपुर के SDPO, तत्कालीन शाहपुर थाना प्रभारी (SHO) तथा एनकाउंटर टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे थे। मामले में लगातार बढ़ते जनदबाव, विपक्षी दलों के विरोध और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन ने जांच के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्णय लिया।मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थाने में भाजपा नेता और महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद, वीडियो बनते ही बाहर निकले नेता हफ्ता वसूली करने वाले दो आदतन अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल