जूनी इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल बरामदइंदौर। शहर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जूनी इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल दुकान में हुई चोरी का महज एक घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना जूनी इंदौर पुलिस ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, 22 जून की अलसुबह करीब 4:40 बजे सपना-संगीता रोड स्थित भाटिया मोबाइल दुकान के संचालक अशोक भाटिया ने सूचना दी कि अज्ञात बदमाश दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर घुसा और ओप्पो, वीवो सहित अन्य कंपनी के मोबाइल फोन एवं एक टैबलेट चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना जूनी इंदौर में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। आरोपी के हुलिए और भागने की दिशा की जानकारी लेकर गश्त कर रही पुलिस टीम, एफआरवी और संबंधित बीट स्टाफ को अलर्ट किया गया। संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी पवन पटेल (21) निवासी कुशवाह का बगीचा, खंडवा नाका, भंवरकुआ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक सतीश कुमार गर्ग, सहायक उप निरीक्षक मानसिंह गुर्जर सहित थाना जूनी इंदौर के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्कूल अपग्रेड, किसान हित और कन्या विवाह योजना को मंजूरी, कैबिनेट ने 5960 करोड़ के विकास कार्यों को दी हरी झंडी 1 जुलाई से ‘हमारे शिक्षक’ ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य