भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के महापौरों एवं नगर पालिका अध्यक्षों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से उनकी जयंती 6 जुलाई तक प्रदेश में विशेष पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, संगोष्ठियां एवं विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के विरोध में उनका संघर्ष और राष्ट्रहित में दिया गया बलिदान देश की राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकायों से आग्रह किया कि वे पखवाड़े के दौरान डॉ. मुखर्जी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि युवा पीढ़ी राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित हो सके।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना और राष्ट्रीय एकता के प्रति जनजागरण करना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित जेल अधीक्षक को हाईकोर्ट से राहत, 15 दिन तक वर्तमान पदस्थापना स्थल पर रहने की अनुमति बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 2026 में अब तक 12 पुलिस एनकाउंटर; भरत तिवारी मुठभेड़ पर छिड़ी नई बहस