महिदपुर (उज्जैन)। महिदपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में 14 दिनों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी महिदपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल पिता शाहिद खान निवासी किलकिलपुरा बैरजाली, महिदपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने 2 जून 2026 को थाना महिदपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून को आरोपी उसके घर के पीछे आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान पीड़िता की मां के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गया तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।शिकायत के आधार पर थाना महिदपुर में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर 15 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अरियाम, आरक्षक आदिराम, राघवसिंह एवं सैनिक महेंद्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीहोर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों से लेकर पटवारियों तक के तबादले पांचाल म्यूजिक सेन्टर पर प्रयाग संगीत समिति की प्रायोगिक परीक्षा हुई सम्पन्न