भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में रविवार को मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा जर्मन सरकार समर्थित इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक सहयोग परियोजना (आईजीसीए) के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौते के तहत प्रदेश में एग्रीवोल्टाइक मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें किसान अपनी कृषि भूमि पर खेती के साथ-साथ सौर ऊर्जा उत्पादन भी कर सकेंगे। इससे अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं होगी, खाद्य सुरक्षा बनी रहेगी और किसानों को अतिरिक्त आमदनी का नया स्रोत मिलेगा।सरकार के अनुसार यह पहल पीएम-कुसुम 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के अनुरूप राज्य में एग्री सौर पीवी ढांचा विकसित करने, भूमि उपयोग की दक्षता बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और जलवायु-अनुकूल ग्रामीण विकास को गति देने में सहायक होगी। एमओयू वर्ष 2030 तक प्रभावी रहेगा।किसानों को मिलेगा दोहरा लाभएग्री सौर पीवी परियोजना के तहत किसानों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। किसान अपनी जमीन पर खेती जारी रखते हुए उसी खेत में सोलर पैनल स्थापित कर बिजली उत्पादन कर सकेंगे। इससे खेती और ऊर्जा उत्पादन दोनों से आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा।जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगेइंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक सहयोग परियोजना प्रदेश में संभावित परियोजनाओं की पहचान, तकनीकी एवं आर्थिक मूल्यांकन, डिजाइन, वित्तीय व्यवहार्यता और क्रियान्वयन में सहयोग करेगी। साथ ही किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), ऊर्जा विकासकर्ताओं, डिस्कॉम और अन्य हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।कंपनी कृषि उत्पादकता और खाद्य सुरक्षा को सुरक्षित रखते हुए राज्य के लिए उपयुक्त नीतिगत एवं नियामक ढांचा विकसित करने में भी सहयोग प्रदान करेगी।एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैस, जर्मन दूतावास के प्रतिनिधि और जीआईजै़ड सहित संबंधित संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुपर ओवर के बाद मैदान में गरमाया माहौल, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों में तीखी नोकझोंक ओवैसी का विपक्ष को संदेश: भाजपा को हराना है तो गठबंधन में दें उचित हिस्सेदारी