जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक उनके साथ बहस और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने उन्हें थप्पड़ भी मारे। View this post on Instagram घटना के बाद मौके पर मौजूद अभिजीत दीपके के समर्थक सक्रिय हो गए और कथित हमलावरों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।हालांकि विवाद की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस की ओर से भी मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुस्लिम जागृति मंच ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध, समिति सदस्य को सौंपा ज्ञापन सुपर ओवर के बाद मैदान में गरमाया माहौल, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों में तीखी नोकझोंक